Breaking News

देवप्रयाग- विटुला गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती


उत्तराखंड में देवप्रयाग के विटुला गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी प्रशासन से  महिला को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने के प्रयास कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर को महिला सुधा रतूड़ी(57)पत्नी सोहन लाल घर के पास ही खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक भालू आया और उसने महिला पर हमला बोल दिया। भालू ने महिला के सिर व पीठ को नाखूनों से बुरी तरह नोंच डाला।

महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा राजेश व अन्य लोग वहां पहुंच गए और भालू को किसी तरह भगाया। ग्राम प्रधान नरेंद्र रतूड़ी ने अपने वाहन से महिला को तुरंत श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया। वहीं एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि महिला को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

कोई टिप्पणी नहीं